ताज़ा खबर :

खैरागढ़: छुईखदान थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़। जिला मुख्यालय के दाऊ चौरा वार्ड स्थित देवांगन मोहल्ला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। छुईखदान थाने में हेड कांस्टेबल (प्रधान आरक्षक) के पद पर पदस्थ एक जवान ने अपने ही घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

ड्यूटी से लौटने के बाद देर रात की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान दिन में अपनी रूटीन ड्यूटी पूरी करने के बाद रात को घर लौटा था। रात में खाना खाने के बाद पत्नी ने उन्हें सोने के लिए कहा और खुद कमरे में चली गईं। इसी बीच, देर रात जवान ने घर के बरामदे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

सुबह 4 बजे पत्नी ने देखा, तब खुला राज

घटना का खुलासा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब पत्नी की आंख खुली और उन्होंने बरामदे में जवान को इस हालत में देखा। उनके चीखने-पुकारने पर आसपास के पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हुए, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


●सहसपुर में विभिन्न जगहों पर हुआ ध्वजारोहण●

■सहसपुर:- आजादी के 80वें वर्षगांठ पर ग्राम सहसपुर में स्वतंत्रता दिवस का…

बेरला-भिम्भौरी तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश का असर, खेतों में भरे बढ़ाई किसानों की धड़कनें

■बेमेतरा:- बेरला एवं भिम्भौरी तहसील क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से जारी…