ताज़ा खबर :

खैरागढ़ में बीएड की परीक्षा प्रबंधन में दिखा लापरवाही का आलम, गाइडलाइंस व नियम-कायदों के नाम पर दर्जनों छात्रों का भविष्य दांव पर लगाकर गेट से नही दी गयी एन्ट्री, निराश होकर बेरंग लौटे दर्जनों परीक्षार्थी

■दुर्ग/​खैरागढ़:- ज़िला मुख्यालय खैरागढ़ की रानी रश्मि देवी सिंह महाविद्यालय में विगत 11 जून को हुई आयोजित बीएड परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रबंधन की बेहद संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली सामने आई है। चूंकि जांच और कड़े अनुशासन का ढोंग रचकर महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा दिशानिर्देशों के नाम पर छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जिसके लिए उचित रूप में बिना किसी पूर्व ढंग से सूचना के, ऐन वक्त पर धार्मिक प्रतीकों, काले कपड़ों और अन्य आवश्यक सामानों पर प्रतिबंध लगाकर परीक्षार्थियों को गेट पर ही उलझाए रखा गया। चूँकि कॉलेज प्रशासन की इस कछुआ चाल और समय प्रबंधन की भारी कमी के कारण दूर- दूर से पहुंचे परीक्षार्थी तय समय पर अपनी औपचारिकताएं पूरी नहीं कर सके। फिलहाल नतीजा यह हुआ कि महज चंद मिनटों की देरी का हवाला देकर प्रबंधन ने दर्जनों छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया। यह सीधे तौर पर परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसने सालभर कड़ी मेहनत करने वाले इन युवाओं को गहरे अवसाद और निराशा में धकेल दिया है।

दरअसल ​इस पूरी अव्यवस्था ने परीक्षा प्रभारियों और कॉलेज प्रबंधन की लचर व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जब नियम इतने सख्त थे, तो उनकी उचित और व्यापक जानकारी परीक्षार्थियों को पहले क्यों नहीं दी गई? वही कॉलेज के मुख्य द्वार पर जरूरी गाइडलाइंस का अभाव साफ़ तौर पर प्रबंधन की नाकामी को दर्शाता है। चूंकि परीक्षा प्रभारियों की इस तानाशाही और संवेदनहीन रवैये के खिलाफ अब आक्रोश भड़क उठा है।वही छात्र-छात्राओं के हित को ताक पर रखकर अपनी नाकामियों को छुपाने वाले ऐसे लापरवाह प्रभारियों और केंद्र अध्यक्षों के खिलाफ तत्काल उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। एक साल की बर्बादी सिर्फ छात्रों की नहीं, बल्कि उनके परिवारों के सपनों की बर्बादी है। इसलिए इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी और छात्र का साल खराब न हो। इस सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिह बघेल एवं परीक्षा प्रभारी से सम्पर्क नही हो पाने पर उनका पक्ष नही मिल पाया।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


भिलाई: स्टील प्लांट में चोरी का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

​भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर कीमती स्क्रैब…