ताज़ा खबर :

देवकर-दुर्ग रोड पर भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में जा घुसी स्कूटी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

बेमेतरा/देवकर: देवकर से दुर्ग रोड पर आद्या फ्यूल्स के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में पीछे से आ रही स्कूटी अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं घायल

​मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल हुए युवकों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • धनराज यादव: निवासी- ग्राम देवरी (धमधा थाना क्षेत्र)
  • भागीरथी यादव: निवासी- ग्राम गोता माटरा (नंदनी अहिवारा थाना क्षेत्र)

प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग रेफर

​घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एक निजी एंबुलेंस के जरिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) साजा भेजा गया। जहाँ डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए शंकराचार्य हॉस्पिटल, दुर्ग ले जाया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही देवकर पुलिस ने तत्परता दिखाई और मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और सड़क पर खड़ी ट्रक को जब्त कर अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


राजनांदगांव में साइबर ठग का पर्दाफाश: लड़की बनकर युवकों को जाल में फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों…