ताज़ा खबर :

गिरवी रखे जेवरात नहीं लौटाने वाला शातिर ज्वेलर्स गिरफ्तार: पार्षद की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग:-दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में आर्थिक रूप से मजबूर लोगों के गिरवी रखे सोने के जेवरात बेईमानीपूर्वक हड़पने वाले एक ज्वेलर्स संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गिरवी रखे गए 44.300 ग्राम सोने के जेवरात वापस करने से इनकार कर दिया था और लगातार टालमटोल कर रहा था। वार्ड पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​क्या है पूरा मामला?

​यह मामला 30 जुलाई 2026 का है। खुर्सीपार क्षेत्र के वार्ड पार्षद भूपेन्द्र यादव ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिसंबर 2025 में उन्हें आर्थिक आवश्यकता पड़ी थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के 44.300 ग्राम सोने के जेवरात आरोपी अमित सोनी की दुकान पर 4,50,000/- रुपये के एवज में गिरवी रखे थे।

​जब प्रार्थी अपनी गिरवी राशि और ब्याज चुकाकर अपने जेवरात वापस लेने पहुंचा, तो आरोपी अमित सोनी ने पैसे तो ले लिए लेकिन जेवरात लौटाने में लगातार आनाकानी करने लगा। वह रोजाना “आज-कल” कहकर प्रार्थी को टालता रहा। इस प्रकार विश्वास का दुरुपयोग कर गरीब और जरूरतमंदों की संपत्ति हड़पने के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 312/2026 पंजीबद्ध किया गया।

​आरोपी की गिरफ्तारी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी ज्वेलर्स संचालक को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से उसे वैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। मामले में अन्य तकनीकी पहलुओं और दस्तावेजों की जांच जारी है।

​आरोपी का विवरण और दुकान:

  • आरोपी का नाम: अमित सोनी
  • दुकान का नाम: जय मातादी ज्वेलर्स, सुभाष मार्केट, खुर्सीपार, भिलाई।

​दुर्ग पुलिस की अपील:

  • ​किसी भी व्यक्ति या दुकान के पास अपने आभूषण अथवा अन्य मूल्यवान वस्तुएं गिरवी रखने से पहले संबंधित की विश्वसनीयता और दस्तावेजों का पक्का सत्यापन जरूर करें।
  • ​किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, विश्वासघात या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की सख्ती लगातार जारी रहेगी।
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें