ताज़ा खबर :

बेमेतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ससुर ने बहु पर किया जानलेवा हमला, धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा: जिले के चंदनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरी में एक पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुटखा थूकने की बात पर हुए मामूली विवाद में गुस्से से आगबबूला हुए ससुर ने अपनी ही बहु के पेट में चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और हमले में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

​इस तरह हुआ विवाद और खूनी संघर्ष

​प्रार्थी मुकेश घृतलहरे ने थाना चंदनू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे वह खलेश्वर पाटले के साथ अपने घर के सामने खड़े थे। तभी उनके बड़े पिता गोविंद घृतलहरे के घर से लड़ाई-झगड़े की आवाज आई। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि बहु ताजेश्वरी घृतलहरे अपने ससुर गोविंद को घर में कहीं भी गुटखा खाकर थूकने से मना कर रही थी।

​इसी बात पर आरोपी ससुर गोविंद घृतलहरे ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और गुस्से में आकर किचन से सब्जी काटने वाला धारदार चाकू लाकर बहु ताजेश्वरी के पेट पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान ताजेश्वरी के बाएं हाथ की उंगली और पेट के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आईं। परिजनों और आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने से बहु की जान बच गई। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा ले जाया गया।

​पुलिस ने तत्परता से की कार्रवाई

​घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना चंदनू पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 296, 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

​पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव और एसडीओपी भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ससुर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​गिरफ्तार आरोपी

  • गोविन्द घृतलहरे (पिता स्व. परसू दास घृतलहरे), उम्र 65 वर्ष, निवासी: ग्राम देवरी, थाना चंदनू, जिला बेमेतरा।

​पुलिस द्वारा जप्त सामग्री

  1. ​घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने की धारदार वस्तु (चाकू)

​आरोपी को दिनांक 15 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना चंदनू के अधिकारी और पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कुसमी में निकली भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा, छात्राओं को मिली साइकिलें और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुसमी। नगर पंचायत कुसमी स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम शासकीय…

●देवकर ग्रामीण अंचल में पारम्परिक उल्लास व संस्कृति के साथ धूमधाम से मना हरेली पर्व●

■देवकर/सहसपुर:- देवकर अंचल के ग्रामीण इलाकों में विगत बुधवार को प्रदेश की…