ताज़ा खबर :

हरेली तिहार पर देवकर तहसील में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, SKDV मिशन ने सहसपुर में किया पौधरोपण, जन-जन तक पहुंचा पंथ श्री उदित मुनिनाम साहेब का संदेश

■सहसपुर:- विगत दिनों प्रदेश के पारंपरिक और लोक आस्था के महापर्व हरेली तिहार के अवसर पर देवकर तहसील के ग्राम सहसपुर में श्रीसदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन (SKDV मिशन) के तत्वावधान में भव्य तहसील स्तरीय हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पावन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृहद पौधरोपण अभियान रहा, जिसके तहत मिशन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। वही कार्यक्रम के दौरान प्रकृति और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

चूँकि इस ​आयोजन के दौरान SKDV मिशन के जिला एवं तहसील प्रतिनिधियों ने हरेली पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों और तहसीलों में अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं। साथ ही, परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदित मुनिनाम साहेब के प्रेरणादायी संदेश को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वही वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है, और कबीर साहेब के विचारों पर चलकर ही एक स्वच्छ व संतुलित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

फिलहाल इस ​कार्यक्रम के सफल आयोजन में SKDV मिशन के जिला प्रतिनिधि एवन वर्मा, सह-युवा प्रतिनिधि रवि वर्मा, तहसील प्रतिनिधि हर्षित साहू, सह-प्रतिनिधि दुखु साहू, युवा प्रतिनिधि लालादास मानिकपुरी, महिला प्रतिनिधि- यामिनी मानिकपुरी, कुंती साहू, सलाहकार- मकसूदन साहू सहित महंत सजीवन दास साहेब, महंत चिमन दास मानिकपुरी, महंत ओहंग दास मानिकपुरी, महंत माहेश्वर दास मानिकपुरी और महंत मदन दास मानिकपुरी की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा श्रावण दास साहू, खिलावान साहू, द्वारिका साहू, आनंद साहू, गौरी बाई साहू, फुलवा बाई साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ‘सप्रेम साहेब बंदगी साहेब’ के आध्यात्मिक और आत्मीय संदेश के साथ हुआ।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें