छुईखदान (केसीजी):
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले की छुईखदान पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर ज्वेलरी दुकान में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना, चांदी, वाहन और नकदी समेत कुल 44.75 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।
घटना का विवरण
14 अगस्त 2026 की तड़के 3 से 4 बजे के बीच वार्ड नंबर 08 (जैन मोहल्ला) निवासी शांति लाल जैन (75 वर्ष) की सोने-चांदी की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने भारी मात्रा में गहने पार कर दिए थे। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 296/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गिरफ्तार आरोपी
- महेन्द्र साहू (26 वर्ष) – निवासी रामपुर नवागांव, थाना छुईखदान (छ.ग.)
- अक्षय गुरूवे (21 वर्ष) – निवासी धम्मदीप नगर, थाना यशोधरा, नागपुर (महाराष्ट्र)
- अनिकेत मेश्राम (25 वर्ष) – निवासी धम्मदीप नगर, थाना यशोधरा, नागपुर (महाराष्ट्र)
बरामदगी एवं जप्त संपत्ति
- सोना व चांदी: लगभग 3.6 ग्राम सोना तथा 22.800 किलोग्राम चांदी के विभिन्न आभूषण (लच्छा, करधन, सांटी, एैठी, चूड़ी, मूर्ति आदि)।
- वाहन व अन्य सामान: बिना नंबर की सफेद रंग की होंडा एक्टिवा, पुराना मोबाइल फोन और नकदी रकम।
- कुल जप्त मशरूका: ₹44,75,000/-
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में केसीजी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी का माल बरामद हुआ। 19 अगस्त 2026 को आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उपजेल सलोनी (ज्यूडिशियल रिमांड) भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

