ताज़ा खबर :

दुर्ग में नगर सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.30 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: जिले के थाना पुलगांव क्षेत्र में सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नगर सेना (Home Guard) में नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 6.30 लाख रुपये की ठगी की थी।

क्या है पूरा मामला

प्रार्थिया किरण चंद्राकर (निवासी ग्राम चंदखुरी, जिला दुर्ग) ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जान-पहचान के आरोपी इसरार खान ने नगर सेना के बड़े अधिकारियों से अपनी अच्छी पहचान होने का झांसा दिया था। इसी का विश्वास दिलाकर आरोपी ने प्रार्थिया के पति को नगर सेना में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और अलग-अलग 15 किस्तों में कुल 6,30,000 रुपये ऐंठ लिए।

​रकम लेने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी और पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और उनके साथ गाली-गलौज की। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 756/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलगांव पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी की और उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी इसरार खान (उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, दुर्ग) ने नौकरी के नाम पर पैसे ठगने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी सिंह, आरक्षक हेमेंद्र कुर्रे और अन्य थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है कि किसी भी शासकीय या निजी नौकरी में नियुक्ति के नाम पर बिना सत्यापन के किसी को भी पैसे न दें। नौकरी का दावा करने वालों की सत्यता की जांच संबंधित विभाग से अवश्य करें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…