ताज़ा खबर :

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़ काटने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टंगिया (कुल्हाड़ी) भी बरामद कर ली है।

​पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश और थाना प्रभारी निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

क्या है पूरा मामला

प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अगस्त 2026 को ग्राम धुक्सा में खेत की मेड़ काटने को लेकर आरोपी लालचन्द टंडन (पिता तिरिथराम टंडन, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम धुक्सा) ने विवाद किया। विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से टंगिया से हमला कर दिया। इस हमले में आहत के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले में थाना कवर्धा ने शुरुआत में अपराध क्रमांक 325/2026, धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, गवाहों के बयानों और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109 बीएनएस जोड़ी गई।

​विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस टीम ने 27 अगस्त 2026 को आरोपी लालचन्द टंडन को ग्राम घुक्सा से धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया टंगिया भी जब्त कर लिया गया।

​परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना देने के बाद सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, और मामले में आगे की विवेचना जारी है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…