
■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण सुरही नदी इन दिनों उफान पर है। जिसमे फिलहाल देखा जाए सुरही नदी पर बने एनीकट में पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है इसी बीच बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग व राहगीर आवागमन कर रहे है, जो काफी खतरनाक व जानलेवा है। इनदिनों सुरही नदी के इर्दगिर्द गाँव देवकर, खेवघाट, डेहरी-बचेड़ी, डेहरी-देवरी, मोहगांव-बासीन, अकलवरा-बासीन, सिंघनपुरी-अतरझोला, कोहकाबोड-देऊरगाँव, बोरतरा सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में स्थानीय आवागमन एनीकट से पानी ऊपर बहने के कारण बाधित हो रही है। जिसमे शार्टकट के चक्कर मे लोग उफनते नदी की एनीकट के सहारे पार कर रहे है वही इस लापरवाही के सम्बंध में जिम्मेदारी पुलिस व जलसंसाधन विभाग द्वारा भी बेरिकेड्स या राह अवरोधक की व्यवस्था नही की गई है और न ही मौके स्थल पर चेतवानी बोर्ड लगाया गया है, लिहाजा हादसे होने की संभावना बढ़ गयी है।
