ताज़ा खबर :

दिनेश साहू अधिवक्ता ने माता-पिता की स्मृति में शासकीय उच्चतर विद्यालय देवकर को भेंट किए दो सीलिंग फैन

नगर पंचायत देवकर के निवासी और सामाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहने वाले अधिवक्ता दिनेश साहू (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग विभाग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा) ने अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती छवनी बाई और स्वर्गीय पिता श्री दसरू राम साहू की स्मृति में एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने शासकीय उच्चतर विद्यालय देवकर को अपनी तरफ से दो सीलिंग फैन (पंखे) भेंट किए हैं।

​इस अवसर पर अधिवक्ता दिनेश साहू ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि उन्हें उस स्कूल में सहयोग करने का अवसर मिला, जहाँ उन्होंने स्वयं शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी विद्यालय के विकास और छात्रों की सुविधा के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

​विद्यालय के प्राचार्य और समस्त शिक्षकगण ने दिनेश साहू के इस उदार एवं प्रेरणादायक सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

​इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:

  • महेश कुमार साहू (प्राचार्य)
  • मनहरण लाल मांडवी (व्याख्याता)
  • महेंद्र कुमार देवांगन (व्याख्याता)
  • पवन कुमार ध्रुव (व्याख्याता)
  • तामस्कर बारले (व्याख्याता)
  • आशुलिका श्रीवास्तव (व्याख्याता)
  • सुनीता साहू (व्याख्याता)
  • अश्वन कुमार कुर्रे (विज्ञान सहायक)
  • भवेंद्र कुमार माली (विज्ञान सहायक)
  • राजेश कश्यप (विज्ञान सहायक)
  • लता ढीढे (व्यायाम शिक्षक)
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें