ताज़ा खबर :

निर्मला रजक ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास पर हुई चर्चा

रायपुर:

धोबी समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री निर्मला रजक ने छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका और प्रथम महिला रानी डेका काकोटी से पलारी विश्राम गृह में शिष्टाचार भेंट की।

​सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान सामाजिक विकास, महिला सशक्तिकरण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। महामहिम राज्यपाल ने समाज के उत्थान और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।

​इस अवसर पर नंद कुमार वर्मा, योगेश चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन बिहारी वर्मा और अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य दुर्गा माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य जनों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर अपने विचार रखे।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…