
{क्षेत्र के 71 सेवानिवृत्त पेंशनर शिक्षकों और देवकर के पूर्व प्रभारी प्राचार्य रामानुज प्रसाद श्रीवास के सम्मान में गूंजे शिक्षा और सेवा के संस्मरण}
●पूर्व शिक्षक स्वर्गीय सागरमल जैन मक स्मृति में आयोजित हुआ कार्यक्रम
■देवकर:- शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर कल नगर देवकर में स्थानीय पेंशनर समाज और राजेंद्र क्लॉथ स्टोर्स देवकर के संयुक्त तत्वावधान में एक ऐतिहासिक और भव्य पेंशनर शिक्षक दिवस समारोह 2026 का आयोजन किया गया। देवकर के व्यापारी राजेन्द्र जैन के पिता एवं पूर्व स्वर्गीय शिक्षक सागरमल जैन की स्मृति में यह गरिमामयी कार्यक्रम देवकर क्षेत्र के करीब 71 सेवानिवृत्त पेंशनर शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों के सम्मान और उनके उच्च आदर्शों को नमन करते हुए किया गया, जहां आयोजकों द्वारा सभी गुरुजनों का आत्मीय स्वागत किया गया।
समारोह के दौरान मुख्य आकर्षण देवकर क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान तथा पूर्व हाईस्कूल देवकर के प्रभारी प्राचार्य रामानुज श्रीवास(आरपी श्रीवास) का विशेष विदाई कार्यक्रम रहा। इस विशेष अवसर पर उपस्थित वक्ताओं और सर्वसमाज के विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को गहराई से याद किया। इस दौरान शिक्षक दिवस के संबोधन वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक का प्रभाव कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि उनके द्वारा गढ़े गए संस्कार पीढ़ियों तक समाज का मार्गदर्शन करते रहते हैं। चूंकि कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षकों के लंबे शैक्षणिक कार्यकाल, उनके संघर्षों और क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए एक-दूसरे के अनुभव साझा किए। पेंशनर समाज देवकर के अध्यक्ष लवकुश अग्रवाल और राजेंद्र क्लॉथ स्टोर्स के परिवार कक्कूबाई जैन, युगल चन्द्र जैन, राजेन्द्र जैन, निर्मल जैन की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सफल व यादगार बना दिया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण रहा और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का यह प्रयास शिक्षा क्षेत्र के काफी सराहनीय रहा।
