
देवकर:-स्थानीय देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहसपुर में कल मंगलवार को 03 साल की बच्ची को साँप काटने से मृत्यु का मामला सामने आ रहा है। जिसमे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सहसपुर गाँव के निवासी राजकुमार पाल की तीन वर्षीय बच्ची अपने घर मे किचन के पास खेल रही थी इसी बीच बच्ची ने अपना हाथ सांप के एक बिल में घुसा दिया जिसके बाद जहरीले सांप ने बच्ची को काट लिया। ततपश्चात आनन फानन में परिजनों ने बच्ची को नजदीकी धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लेकर गए। जहां डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना धमधा पुलिस ने जीरो मर्ग कायम कर मामला देवकर पुलिस चौकी में पंजीबद्ध के लिए रिफर कर दिया और वही बॉडी का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को वापस सौप दिया। इस घटना के बाद मृत बच्ची के घर सहित गाँव में मातम की स्थिति है। विदित हो कि बरसात में अक्सर रहवासी घरो में नमी के कारण सांप पाना स्वभाविक है जहां पर ज़रा सी लापरवाही के कारण सर्पदंश की घटना हक जाती है।
