ताज़ा खबर :

बेरला एसडीओपी कार्यालय में नजर क रही भ्रष्टाचार की दरारें,45 लाख की लागत से बना नया भवन एक साल में हुआ जर्जर

■बेमेतरा:- ​बेरला शहर के रायपुर रोड स्थित लिमाही चौक पर महज एक साल पहले बनकर तैयार हुआ पुलिस अनुविभागीय कार्यालय (एसडीओपी) अपनी ही बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विदित हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा लगभग 45.60 लाख रुपये की लागत से इस नवनिर्मित भवन का निर्माण कराया गया था, लेकिन उद्घाटन के सालभर के भीतर ही इसकी दीवारों पर गहरी दरारें उभर आई हैं।चूंकि पुराने और जर्जर हो चुके कार्यालय की जगह बेहतर संसाधनों और मीटिंग हॉल जैसी आधुनिक सुविधाओं की आस में बनाए गए इस नए भवन का इस तरह जर्जर होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख देता है।
​हैरानी की बात यह है कि साजा, बेरला, परपोड़ी थानों के साथ-साथ कण्डरका और देवकर पुलिस चौकियों के प्रशासनिक संचालन और महत्वपूर्ण बैठकों के लिए बने इस प्रमुख पुलिस कार्यालय में सुरक्षा और मजबूती के दावों की पोल अब खुद दीवारें खोल रही हैं। दरअसल भवन के सामने और कमरों में फैली इन चौड़ी दरारों ने न केवल यहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के कार्यपालन अभियंता कविता प्रजापति, दुर्ग एसडीओ नवीन वर्मा और बेमेतरा सब इंजीनियर प्रशांत ठाकुर जैसे जिम्मेदार अधिकारियों का इस गंभीर मामले पर साधी गई चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े करती है।
बहरहाल ​इस पूरे प्रकरण ने सरकारी धन के दुरुपयोग और ठेकेदारों की मनमानी पर एक बार फिर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है, जहां प्रशासनिक उदासीनता साफ तौर पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देती नजर आ रही है। फिलहाल जनता के गाढ़े पसीने की कमाई से बने इस शासकीय भवन की इस दुर्दशा ने विभागीय जवाबदेही को कटघरे में ला खड़ा किया है। अब देखना यह होगा कि उच्चाधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर लापरवाह इंजीनियरों और निर्माण एजेंसी पर क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर यूं ही फाइलों में इस गंभीर लापरवाही को दबा दिया जाता है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई: स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र से मोटर सायकल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा बरामद

राजनांदगांव/दुर्ग: जिले के थाना सुपेला अंतर्गत पुलिस चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में वाहन…