ताज़ा खबर :

💥 बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, PSC की तैयारी कर रहे छात्र समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके चार अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ढाबे की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह दर्दनाक घटना कोनी थाना क्षेत्र में हुई।

​🚘 कैसे हुआ हादसा?

​पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक ईशु रत्नाकर (जो PSC की तैयारी कर रहा था) अपने दोस्तों के साथ रतनपुर रोड की ओर एक ढाबे पर जा रहा था। कार में कुल छह युवक सवार थे, जिनमें बेमेतरा जिले के जैतपुरी निवासी भास्कर राजपूत, अभिषेक वर्मा, शेखर चंद्रवंशी, श्याम सिंह राजपूत और एक अन्य शामिल थे।

  • ​युवकों की तेज रफ्तार कार सेंदरी से पहले अचानक अनियंत्रित हो गई।
  • ​कार नियंत्रण खोकर सड़क से नीचे पलट गई

​💔 मौके पर दो की मौत

​हादसा इतना भयानक था कि कार चला रहे ईशु रत्नाकर और उनके साथ बैठे भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना कोनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची, और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…