ताज़ा खबर :

देवकर में सेवानिवृत्त व्याख्याता आरपी श्रीवास का शाला परिवार द्वारा दिया गया ससम्मान विदाई

​देवकर:- विगत शुक्रवार को शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय देवकर से सेवानिवृत्त हुए व्याख्याता शिक्षक एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य आरपी. श्रीवास को स्थानीय शाला परिवार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना वंदना से हुई। तत्पश्चात् सभी शिक्षकों एवं व्याख्याताओं द्वारा अभिप्रेरित उद्बोधन दिया गया।
इस अवसर पर व्याख्याताओं ने सेवानिवृत्त व्याख्याता श्रीवास को अपना मार्गदर्शक, प्रेरक एवं आदर्श कहे एवं उनकी अनुशासन, कर्त्तव्यनिष्ठ, समय की पाबंदी, ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वही इस दौरान मंच संचालक व्याख्याता श्री पवन कुमार धुर्वे ने श्रीवास जी के प्रभारी प्राचार्य के 4 वर्ष के कार्यकाल में उनके द्वारा विद्यालय के उत्थान के लिये किये गये विभिन्न कार्यों का विस्तार से वर्णन किये जिसमें प्रमुखता से उनके द्वारा पूर्व केबिनेट मंत्री-रविन्द्र चौबे से नगर के तत्कालीन प्रतिनिधिर्यों को साथ लेकर निरंतर सम्पर्क कर मुलाकात कर लगभग 2 करोड़ रुपये के नवीन शाला भवन का निर्माण एवं मुख्य गेट पर व्याख्यान प्रस्तुत किये।चूंकि सेवानिवृत्त प्राचार्य खिसोरा के.एन. साहू ने अपने बचपन के क्लासमेट बताते हुए आरपी श्रीवास के सरल स्वभाव, हँसमुख और विनोदी प्रकृति के रहे हैं। समारोह में उपस्थित सेवानिवृत्त व्याख्याता गणेश राम यादव भी इनके व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य कार्यकाल में विद्यालय के कायाकल्प का वर्णन किया। शाला के वर्तमान प्राचार्य- महेश साहू इन्हें बहुआयामी प्रतिभा के धनी एवं आलराउंडर कहे वे इनकी विभिन्न विषयों में दक्षता, सांस्कृतिक, खेल, अनुशासन, ईमानदारी, समय की पाबंदी एवं कर्त्तव्य परायणता की प्रशंसा की एवं इनके साथ बिताये 16 वर्षों के यादगार पलों को याद किये। वही अंत में श्रीवास जी ने अपने आशीर्वन रूपी उद्बोधन में अपने व्याख्याता एवं 4 वर्ष के प्रभारी प्राचार्य कार्य-काल का विस्तार से वर्णन करते हुए समस्त स्टाफ द्वारा दिए गए सहयोग हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किये। ज्ञात हो कि सहसपुर गाँव निवासी आरपी श्रीवास अपने कार्यकाल में 2 वर्ष खैरगढ़ एवं 42 वर्ष देवकर नगर के स्कूलों में सेवाएँ दी हैं। इनके शिष्यों का कहना है कि वे जो हैं वे इन्ही की देंन हैं।
​उक्त कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं शाला के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई: स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र से मोटर सायकल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा बरामद

राजनांदगांव/दुर्ग: जिले के थाना सुपेला अंतर्गत पुलिस चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में वाहन…