ताज़ा खबर :

दुर्ग: निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, दंपत्ति ने महिला से ऐंठे 25 लाख और सहेली के गहने भी गिरवी रखे

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने न केवल प्रार्थिया से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की, बल्कि उसकी सहेली के सोने के आभूषण भी गिरवी रखकर पैसे हड़प लिए।

क्या था मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया फातिमा अहमद उर्फ स्वाती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पवन हरिहर सिंह और उसकी पत्नी पिंकी सिंह ने खुद को फाइनेंशियल कंसलटेंट बताकर संपर्क किया था। उन्होंने ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया। इस झांसे में आकर प्रार्थिया ने उन्हें 25 लाख रुपये दे दिए। यहीं नहीं, आरोपियों ने प्रार्थिया की सहेली रजनी बारसकर के सोने के आभूषण भी लिए और पावर हाउस चौक स्थित एक फाइनेंस कंपनी में अपने नाम पर गिरवी रखकर 15 लाख रुपये नकद प्राप्त कर लिए।

पुलिस की कार्रवाई

पैसे हड़पने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। प्रार्थिया की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। थाना जामुल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जाल बिछाया और सुपेला निवासी आरोपी दंपत्ति, पवन हरिहर सिंह (49) और पिंकी सिंह (42) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धोखाधड़ी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जप्त कर लिए हैं और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दुर्ग पुलिस की सख्त अपील

इस घटना के बाद पुलिस ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। दुर्ग पुलिस ने अपील की है कि किसी भी निवेश योजना, ट्रेडिंग या अधिक मुनाफे के झांसे में आने से पहले संबंधित संस्था और व्यक्तियों की पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें। लालच में आकर अपनी गाढ़ी कमाई किसी अनजान के हाथ में न दें और किसी भी तरह की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस को सूचित करें।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…