ताज़ा खबर :

दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय ‘सूने मकान’ चोर गिरोह का पर्दाफाश; 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

13 लाख से अधिक के जेवरात बरामद, 1600 CCTV कैमरों की मदद से सुलझी 6 बड़ी चोरियां

दुर्ग। दुर्ग और बालोद जिले में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना, दो महिला सहयोगियों और चोरी के जेवर खपाने वाले एक ज्वेलरी शॉप संचालक सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 13,12,800 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

तकनीकी विश्लेषण और 1600 कैमरों ने खोला राज

​क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसीसीयू (ACCU) और वैशाली नगर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 1600 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण में एक संदिग्ध व्यक्ति नौशाद की गतिविधियां नजर आईं, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

मालवाहक चालक की आड़ में करता था रेकी

​पूछताछ में मुख्य आरोपी नौशाद (निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश) ने चौंकाने वाले खुलासे किए। वह भिलाई के खुर्सीपार में रहकर मालवाहक वाहन (छोटा हाथी आदि) चलाने का काम करता था। दिन में गाड़ी चलाने के बहाने वह सूने मकानों की रेकी करता था और रात में अपने साथियों के साथ धावा बोलता था। चोरी के पैसों से उसने एक ‘हीरो डेस्टिनी’ स्कूटर भी खरीदा था।

महिलाएं गिरवी रखती थीं जेवर

​गिरोह ने चोरी के जेवरों को ठिकाने लगाने का सुरक्षित रास्ता निकाला था। चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर गिरोह की महिला सदस्य (नगीना और मदीना) पावर हाउस स्थित शुभलाभ ज्वेलर्स में ले जाकर गिरवी रख देती थीं। पुलिस ने इस मामले में ज्वेलरी दुकान के संचालक दुर्गेश गोस्वामी को भी आरोपी बनाया है।

इन क्षेत्रों में दी थी दबिश

​आरोपियों ने दुर्ग जिले के वैशाली नगर, गुरूनानक नगर, हाउसिंग बोर्ड जामुल, चरोदा, राधिका नगर, पुदमनगर और जिला बालोद के करहीभदर क्षेत्र में चोरी की 6 बड़ी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नौशाद (मुख्य आरोपी) – जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
  2. नगीना – खुर्सीपार, भिलाई।
  3. मदीना – खुर्सीपार, भिलाई।
  4. दुर्गेश गोस्वामी (ज्वेलर) – पावर हाउस, भिलाई।

बरामदगी का विवरण:

  • ​60 ग्राम सोने के जेवर, 8.50 ग्राम चांदी।
  • ​कैमरा, इंडक्शन चूल्हा और 7,800 रुपये नगद।
  • ​हीरो डेस्टिनी स्कूटर (CG 07 DD 9877)।
  • कुल मशरूका कीमत: ₹13,12,800 लगभग।

पुलिस की अपील

​दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों या नजदीकी थाने में जरूर दें। संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू और वैशाली नगर थाना टीम की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


छत्तीसगढ़ में ईंधन का भीषण संकट: सूखे पड़े पेट्रोल पंप, सड़कों पर थमी रफ्तार

​रायपुर/बिलासपुर/दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत…

दुर्ग: ऑनलाइन सट्टे पर पुलिस का प्रहार; मोबाइल से जुआ खिलाते योगेश राजपूत गिरफ्तार

दुर्ग। महादेव ऐप जैसे ऑनलाइन जुआ और सट्टा प्लेटफार्मों के खिलाफ दुर्ग…