ताज़ा खबर :

कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: दो अलग-अलग इलाकों से टिफिन IED, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस, डीआरजी (DRG), बीएसएफ (BSF) और बीडीएस (BDS) की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक, टिफिन आईईडी (IED) और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए दो बड़े नक्सल डंप ध्वस्त किए हैं।

​पहली कार्रवाई: गुमचूर के जंगलों से मिला कारतूसों का जखीरा

​मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर-नारायणपुर सीमा पर स्थित ग्राम गुमचूर के जंगलों में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का एक बड़ा डंप मिला।

बरामद सामग्रियां:

  • ​42 नग .303 राइफल राउंड
  • ​75 नग 7.62 एसएलआर (SLR) राउंड
  • ​21 नग 5.56 राइफल राउंड
  • ​2 नग 7.62 एमएम एसएलआर मैग्जीन फिलर
  • ​6 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और भारी मात्रा में नक्सल साहित्य।

​दूसरी कार्रवाई: पदालमस्पी की पहाड़ियों से कंट्री मेड पिस्टल और IED बरामद

​उसी दिन एक और सर्च ऑपरेशन ग्राम पदालमस्पी के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में चलाया गया। यहां भी डीआरजी जवानों और बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम को एक और नक्सल डंप ढूंढने में सफलता मिली। इस ठिकाने से जवानों ने एक कंट्री मेड पिस्टल, 2 किलो वजनी टिफिन आईईडी (IED), 1 पावर कंट्रोलर, बिजली के तार और बैटरी बरामद की।

​सीमावर्ती इलाकों में लगातार जारी है सर्च ऑपरेशन

​कांकेर और नारायणपुर के धुर नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबल लगातार संयुक्त अभियान चला रहे हैं। हाल ही में इन इलाकों से नक्सलियों की वर्दी और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई थी। लगातार मिल रही इन कामयाबियों से नक्सली बैकफुट पर हैं, वहीं अंदरूनी क्षेत्रों में जवानों की मुस्तैदी और तेज कर दी गई है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


अधिकारियों की चुप्पी, ठेकेदार की मनमानी; बेमेतरा में 80 लाख की नहर लाइनिंग में गुणवत्ता की उड़ी धज्जियां

■बेरला/​बेमेतरा/दुर्ग:- सिंचित क्षेत्र विकास प्राधिकरण (काडा) संभाग रायपुर के अंतर्गत बेमेतरा विधानसभा…