ताज़ा खबर :

नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पान ठेला में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 53 हजार का मशरूका बरामद

भिलाई/दुर्ग। नेवई थाना क्षेत्र में पान ठेला का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई नकदी और दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 53,000 रुपये का मशरूका बरामद किया है।

​घटना का विवरण

​प्रार्थी ने थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जून की रात उसने अपना पान ठेला बंद कर घर गया था। अगले दिन सुबह जब वह लौटा, तो देखा कि ठेले का ताला टूटा हुआ है। चोर गल्ले में रखी नकदी और दुकान में रखे सिगरेट, गुटखा, कोल्ड ड्रिंक्स सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

​मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी

​विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटर साइकिल पर संदिग्ध रूप से घूम-घूमकर सिगरेट और गुटखा बेच रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ के दौरान रिसाली भाठा निवासी कार्तिक नाग उर्फ करन (21) ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

​पुलिस की कार्रवाई

​पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी सामग्री और नकदी बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी कार्तिक नाग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। वहीं, उसके साथी नाबालिग के विरुद्ध भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई है।

​दुर्ग पुलिस की अपील

​इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्रधान आरक्षक महावीर, आरक्षक रवि बिसाई, विजय कुर्रे और आरक्षक प्यारेलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों और व्यवसायिक परिसरों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…