ताज़ा खबर :

💔 आईआईटी भिलाई में शोक: बी.टेक प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दुर्ग/भिलाई। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) भिलाई परिसर से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। संस्थान के बी.टेक प्रथम वर्ष के छात्र सोमिल साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पूरे संस्थान परिसर में शोक का माहौल है, और सहपाठी तथा शिक्षक स्तब्ध हैं।

🚨 अचानक बिगड़ी तबीयत,

डॉक्टरों ने किया मृत घोषितजानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10 बजे छात्र सोमिल साहू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे तत्काल निजी स्पर्श अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

🏠 मध्य प्रदेश का निवासी था मृतक छात्रमृतक छात्र सोमिल साहू मूल रूप से मध्य प्रदेश के हरदा जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह IIT भिलाई के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था

🩺 मिर्गी की आशंका,

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारपुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया है कि छात्र को मिर्गी (एपिलेप्सी) की बीमारी थी और संभवतः इसी के कारण उसकी हालत बिगड़ी होगी।घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस छात्र के रूममेट्स और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।इस दर्दनाक घटना ने संस्थान के भीतर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, और सभी की निगाहें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

ऑपरेशन मुस्कान: खैरागढ़ पुलिस ने अहमदाबाद से अपहृता को छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

​खैरागढ़। जिला केसीजी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बड़ी…