(छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य पर राजधानी रायपुर में हुआ आयोजन)
बेमेतरा/भिम्भौरी:- बेमेतरा ज़िला के सुग्घर साहित्य समिति बेरला के सक्रिय सदस्य ग्राम बोहारडीह निवासी कवि विकास कश्यप की छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित किताब एक दीया का विमोचन छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर संस्कृति भवन के सभागार मे छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे प्रदेश के संस्कृति मंत्री- राजेश अग्रवाल, रायपुर उत्तर विधानसभा विधायक-पुरन्दर मिश्रा, धरसीवां विधानसभा विधायक- अनुज शर्मा, फ़िल्म उद्योग विकास निगम छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष- मोना सेन, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी अध्यक्ष- शशांक शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार- डॉ. सुधीर शर्मा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग संचालक- विवेक आचार्य, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग सचिव- अभिलाषा बेहार के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभागार मे सुप्रसिद्ध गीतकार- रामेश्वर वैष्णव, वरिष्ठ साहित्यकार- डॉ. पिसीलाल यादव, रामेश्वर शर्मा, सरला शर्मा, बेमेतरा जिला समन्वयक- रामानंद त्रिपाठी, गोकुल बंजारे, जगदीश सोनी, ईश्वर साहू आरुग, सुरेश सरल , मूलचंद साहू, कमलेश वर्मा, हरीश पटेल हर, ताकेश्वर साहू, पंकज शर्मा, नागेश वर्मा,ईश्वर साहू बंधी, ईश्वर निषाद सतीश कश्यप, हेमशंकर पाटिल एम.ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन अध्यक्ष ऋतुराज साहू सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के साहित्यकार मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ी भाषा मे विकास कश्यप की पहली किताब एक दीया के विमोचन के अवसर पर क्षेत्र जनप्रतिनिधि सहित प्रदेश के कई साहित्यकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

