ताज़ा खबर :

बेरला में ‘सुशासन सप्ताह’ का भव्य आयोजन: पूर्व विधायक अवधेश चन्देल ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियाँ, विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र व जरूरी उपकरण

■​बेरला:- केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और सुशासन के संकल्प को दोहराने के लिए बेरला में ‘सुशासन सप्ताह’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अवधेश चन्देल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाना और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना था। जिसमे ​20 विभागों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ​सुशासन सप्ताह के अवसर पर आयोजित इस शिविर में शासन के लगभग 20 प्रमुख विभागों द्वारा स्टाल लगाकर प्रदर्शनी लगाई गई थी। इन स्टालों के माध्यम से ग्रामीणों को खेती-किसानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पूर्व विधायक चन्देल ने क्रमवार सभी विभागों के प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमे लोकनिर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, परियोजना, उद्यानिकी, नगर पंचायत, जनपद पंचायत, राजस्व, तांदुला जलसंसाधन, खाद्य, विद्युत, पंजीयन, विशेष रूप से उद्यानिकी विभाग के द्वारा विभिन्न सब्जियों के स्टॉल एवं महिला-बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा तैयार किये विभिन्न व्यंजनों एवं पकवान के स्वाद का जायजा लेकर विभाग की कार्यशैली की तारीफ की। साथ ही सम्बन्धित समस्त विभागों के आला -अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। वही ​मनरेगा के नए स्वरूप और कार्य दिवस बढ़ाने की सराहना ​मंच से जनता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अवधेश चन्देल ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर अपनी बात रखी। उन्होंने मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन और इसके नए नामकरण की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने न केवल मजदूरों के हितों की रक्षा की है, बल्कि कार्य दिवसों को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला एक बड़ा कदम बताया।

इस दौरान पूर्व विधायक अवधेश चन्देल के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष-विशाल देशलहरा, भाजपा बेरला मंडल अध्यक्ष डोमेन्द्र सिंह, नीरज राजपूत, शिवझड़ी सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता व आमजन की मौजूदगी रही। जबकि विभिन्न विभागों से बेरला के जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, देवरबीजा तहसीलदार, परियोजना विभाग के सीडीपीओ-विद्यानन्द बोरकर, कृषि विभाग के एसएडीओ -देवानन्द देवांगन, पीडब्ल्यूडी के उपअभियंता-सन्दीप शर्मा, पीएचई के उपयंत्री-दाऊलाल वर्मा, बीईओ-करमाकर सर, बीएमओ जितेन्द्र कुंजाम सहित दर्जनों विभागीय अफसर की कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

योजनाओं के पात्र ​हितग्राहियों को सामग्री व प्रमाण पत्र का वितरण
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि और सामग्री का वितरण किया जिसमें ​उज्ज्वला योजना के पात्र 12 महिला हितग्राहियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन और सिलेंडर प्रदान किए गए। वही ​मत्स्य पालन द्वारा एक मछुआ समिति को आजीविका संवर्धन के लिए मछली पकड़ने का जाल और ‘आइस बॉक्स’ दिया गया।
​कृषि विभाग के अंतर्गत किसानों को उन्नत खेती के लिए सरसों के बीज के मिनीकिट और सिंचाई के लिए ‘स्प्रिंकलर सेट’ वितरित किए गए। जबकि नोनी सुरक्षा योजना के पात्र बालिकाओं और उनके परिजनों को योजना के प्रमाण पत्र सौंपे गए। वही ​स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त निर्देश ​संबोधन के अंत में अवधेश चन्देल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुँचने वाले हर गरीब मरीज को समय पर बेहतर इलाज मिलना चाहिए। उन्होंने अफसरों को स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति तत्पर रहने और जनता की सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश दिया।

​”मोदी सरकार का लक्ष्य ‘अंत्योदय’ है—यानी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास। सुशासन सप्ताह इसी संकल्प को धरातल पर उतारने का एक माध्यम है।”
■अवधेश चन्देल■
{पूर्व विधायक बेमेतरा एवं भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक छत्तीसगढ़}

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें