ताज़ा खबर :

नवागढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में अवैध देशी मसाला शराब जब्त, आरोपी सलाखों के पीछे

बेमेतरा / नवागढ़ (30 दिसंबर 2025): कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद के मार्गदर्शन में, आबकारी विभाग वृत्त-नवागढ़ द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मुरकुटा (कुंरा) क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

कुंरा रोड पर दी गई दबिश

​सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री विक्रम आनंद के नेतृत्व में आबकारी टीम ने मुरकुटा-बदनारा रोड किनारे घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी संतराम यादव (65 वर्ष), निवासी मुरकुटा, के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में भरी हुई 35 नग देशी मसाला शराब के पाव (कुल 6.3 लीटर) बरामद किए गए। जप्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 3,500 रुपये बताया जा रहा है।

गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज

​आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह शराब को अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से लाया था। विभाग ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

अभियान के तहत लगातार हो रही कार्यवाही

​नवागढ़ वृत्त में अवैध मदिरा के खिलाफ विभाग बेहद सक्रिय है। गौरतलब है कि इससे पूर्व 18 दिसंबर (शुष्क दिवस) को भी ग्राम झाल में दिनेश विश्वकर्मा के पास से 9.36 लीटर शराब (मूल्य 5,200 रुपये) जप्त की गई थी।

इनकी रही मुख्य भूमिका

​उक्त कार्यवाही में नवागढ़ वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सहदेव मरकाम, साजा उपनिरीक्षक दयालाल साहू, आरक्षक संतोष अहिरवार और वाहन चालक पूर्णानंद सोम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपील: आबकारी विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का संग्रहण या विक्रय हो रहा हो, तो इसकी सूचना सीधे आबकारी उपनिरीक्षक (नवागढ़) के मोबाइल नंबर 9406291241 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…