ताज़ा खबर :

युवा शक्ति को मिला नया नेतृत्व, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

बेमेतरा:- बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निवास कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा, महामंत्री आयुष शर्मा एवं महामंत्री गौरव यदु का सौजन्य आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक साहू द्वारा तीनों युवा पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर भाजपा गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। विधायक दीपेश साहू ने तीनों को जिला स्तर पर युवा मोर्चा में नया दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की रीढ़ होती है। भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारी अपने ऊर्जा, विचार और समर्पण से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और संगठनात्मक अनुशासन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र और समाज निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायक साहू ने तीनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिले में संगठन को नई दिशा देने का विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल नारायणपुर सरपंच बिसाहू राम साहू भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…