ताज़ा खबर :

दुर्ग: सनकी बुजुर्ग की हैवानियत, घर में खेल रहे 2.5 साल के मासूम के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार

दुर्ग (उतई)। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातरई में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने महज इस बात पर ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी (टंगिया) से हमला कर दिया कि वह उसके घर में खेल रहा था। हमले में मासूम बुरी तरह घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंचा मासूम

​जानकारी के अनुसार, ग्राम जोरातरई निवासी परदेशी देवांगन (65 वर्ष) के घर में पड़ोस का नन्हा बालक पप्पू (ढाई वर्ष) खेल रहा था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बच्चे के वहां खेलने से नाराज था। उसने बच्चे को वहां से भागने को कहा, लेकिन नादान बच्चा उसकी बात समझ नहीं पाया और वहीं डटा रहा।

​इसी बात पर सनकी बुजुर्ग को इतना गुस्सा आया कि उसने आव देखा न ताव और पास रखी कुल्हाड़ी उठाकर मासूम के सिर पर वार कर दिया।

अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा बच्चा

​हमले के बाद बच्चा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे की स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर मासूम को बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव

​घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी परदेशी देवांगन को हिरासत में ले लिया है। इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे जोरातरई गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश है।

पुलिस का पक्ष: उतई पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…