ताज़ा खबर :

मुंगेली की बेटी सुप्रिया ठाकुर बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

बिलासपुर/मुंगेली। छत्तीसगढ़ की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो आसमान छूना नामुमकिन नहीं है। मुंगेली जिले के छोटे से गांव टेढ़ाधौरा की रहने वाली सुप्रिया ठाकुर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। सुप्रिया ने न केवल चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स वैकेंसी में ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

बेंगलुरु एसएसबी बोर्ड से मिली रिकमेंडेशन

​सुप्रिया का चयन SSC (W) Tech-66 Entry के माध्यम से हुआ है। उन्हें 17 एसएसबी बोर्ड, बेंगलुरु से सेना में अधिकारी बनने के लिए रिकमेंडेशन मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

बिलासपुर से हुई पढ़ाई, NCC ने दिखाई राह

​सुप्रिया ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंड्री स्कूल (तारबहार, बिलासपुर) से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री ली। कॉलेज के दौरान सुप्रिया NCC ‘C’ सर्टिफिकेट की कैडेट भी रहीं। एनसीसी के दौरान मिले सैन्य अनुशासन और एक्सपोजर ने उनके भीतर देशसेवा के सपने को और मजबूत कर दिया।

परिवार का मिला भरपूर सहयोग

​मूल रूप से मुंगेली जिले के ग्राम टेढ़ाधौरा निवासी सुप्रिया के पिता वैदेही शरण सिंह श्रीनेत और माता संतोषी सिंह श्रीनेत ने अपनी बेटी के हर सपने को पंख दिए। सुप्रिया अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और भाई को देती हैं, जिन्होंने हर कठिन मोड़ पर उनका साथ दिया। सुप्रिया ने बताया कि बचपन से ही उनका लक्ष्य सेना में ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना था।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी बधाई

​सुप्रिया की इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुंगेली की इस बेटी ने साबित कर दिया है कि लगन और कड़ी मेहनत से गांव से निकलकर भी देश की शान बना जा सकता है।

​”मेहनत, लगन और सपने बड़े हों, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। सुप्रिया अब ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देशसेवा का अपना संकल्प पूरा करेंगी।”

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…