ताज़ा खबर :

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुढ़ियारी में पिस्टल और मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार, अपराध से पहले ही दबोचा

रायपुर। राजधानी में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को अवैध पिस्टल और खाली मैगजीन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके में किसी संभावित बड़ी वारदात को होने से पहले ही टाल दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर CSEB मैदान में दबिश

​पुलिस को 16 फरवरी को पुख्ता सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी के CSEB मैदान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुढ़ियारी की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को चिन्हांकित कर धर दबोचा।

आरोपी के पास नहीं मिले दस्तावेज

​पकड़े गए आरोपी की पहचान सिद्धार्थ शर्मा (29 वर्ष), निवासी तिरंगा चौक, डी.डी. नगर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक नग पिस्टल और एक खाली मैगजीन बरामद की गई। जब पुलिस ने हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आरोपी यह पिस्टल कहाँ से लाया था और उसका इरादा क्या था।

पुलिस का संदेश: डीसीपी मयंक गुर्जर ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध हथियार रखने और इनकी खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे अपराधियों की जानकारी जुटाकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…