ताज़ा खबर :

रायपुर: पति की हत्या कर सड़क हादसे का नाटक रचने वाली पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी समेत 4 आरोपी दबोचे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने वारदात को एक सड़क हादसे (Road Accident) का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की बारीकी से हुई जांच ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया।

​क्या था पूरा मामला?

​शनिवार को खरोरा थाना क्षेत्र में ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान किशोर सारथी के रूप में हुई। मृतक के भाई भागवत सारथी ने पुलिस को सूचना दी थी कि किशोर का शव ऐसी स्थिति में मिला है, जैसे उसे कहीं और मारकर यहाँ फेंका गया हो। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

​जांच में खुली साजिश की परतें

​पुलिस और एफ.एस.एल. (FSL) की टीम ने जब घटनास्थल और परिस्थितियों की जांच शुरू की, तो मामला दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या का निकला। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी के लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक व्यक्ति के साथ पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध थे।

​इस अवैध रिश्ते की जानकारी जब किशोर को हुई, तो घर में आए दिन विवाद और मारपीट होने लगी। अपनी राह का कांटा हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी कुलदीप के साथ मिलकर पति को खत्म करने की योजना बनाई।

​थार गाड़ी से दी गई टक्कर

​योजना के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे पत्नी ने किसी बहाने से किशोर को ग्राम बिठिया भेज दिया। जैसे ही किशोर अपनी बाइक से निकला, आरोपी पहले से ही खरोरा-रायपुर रोड पर घात लगाकर बैठे थे। आरोपियों ने थार (Thar) गाड़ी से किशोर की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

​पुलिस की कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) और षड्यंत्र रचने की धारा 61(2) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक की पत्नी समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अब सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…