ताज़ा खबर :

घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

बेमेतरा / नांदघाट: जिला बेमेतरा के थाना नांदघाट के अंतर्गत ग्राम सेमरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना 4 मार्च 2026 की है। प्रार्थी धर्मेंद्र घृतलहरे ने पुलिस को बताया कि आरोपी भागवत पात्रे (55 वर्ष) ने उसे सूचना दी थी कि उसकी पत्नी कुमारी बाई पात्रे के साथ विवाद हो गया है। आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी को सिर्फ एक थप्पड़ मारकर धक्का दिया था, जिससे वह गिर गई और बेहोश हो गई।

​हालांकि, जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो महिला की स्थिति गंभीर थी। उसे तत्काल एम्बुलेंस से नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में खुला राज

​मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG श्री रामकृष्ण साहू (IPS) और एडिशनल एसपी श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने जांच शुरू की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति टूट गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

आरोपी का कबूलनामा: आरोपी ने बताया कि घटना के दिन दोपहर करीब 1 बजे उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा था। पत्नी द्वारा चिल्लाने और विवाद करने पर उसने तैश में आकर पहले उसे जोरदार थप्पड़ मारा और फिर पास ही पड़ी आग जलाने वाली लकड़ी (डंडा) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

कानूनी कार्यवाही

​पुलिस ने आरोपी भागवत पात्रे के खिलाफ थाना नांदघाट में धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। आज दिनांक 06.03.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

कार्यवाही में शामिल टीम:

इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, राजकुमार चौबे, विजय शुक्ला, नैनदास रात्रे और आरक्षक प्रताप सिंह, नरेंद्र बंजारे सहित समस्त थाना स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…