ताज़ा खबर :

कांकेर में मानवता शर्मसार: 6 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, महुआ चोरी करने आए दो युवकों ने किया दुष्कर्म

कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले से एक रूहानी कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो युवकों ने सो रही 6 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

महुआ चोरी के बहाने घर में घुसे थे आरोपी

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आरोपी कथित तौर पर महुआ चोरी करने के इरादे से पीड़िता के घर के पास पहुँचे थे। घर के बाहर सो रही मासूम को अकेला पाकर आरोपी उसे उठाकर सूनसान जगह पर ले गए।

घर से 300 मीटर दूर मिली मासूम

​घटना के बाद आरोपी मासूम को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। काफी तलाश के बाद बच्ची घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर मिली। परिजनों ने जब बच्ची की नाजुक हालत देखी, तो तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मासूम के साथ दुष्कर्म (अनाचार) की पुष्टि हुई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो हिरासत में

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है।

“मामले की सूचना मिलते ही टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। फिलहाल दो संदेही हिरासत में हैं और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरी रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस प्रशासन, कांकेर

क्षेत्र में आक्रोश का माहौल

​इस जघन्य अपराध के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


दुर्ग: बैंक जा रहे यात्री की जेब से 74 हजार पार, ऑटो चालक और उसके साथी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई क्षेत्र में ऑटो में सवार यात्री…