ताज़ा खबर :

डोंगरगढ़: शराब पीने से मना करने पर चाकूबाजी, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)। धर्मनगरी डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शराब पीने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोपियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। मामले में तत्परता दिखाते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना 13 मार्च 2026 की है। प्रार्थी मगन दास मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि भोज मानिकपुरी और ललित मानिकपुरी पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुएं के पास बैठे थे। इसी दौरान आरोपी अजय मंडावी, अनिल थापा, दिनेश और गज्जू वहां पहुंचे और शराब पीने लगे।

​जब भोज और ललित ने उन्हें परिसर में शराब पीने से मना किया, तो चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल हुए पीड़ित

​इस हमले में ललित मानिकपुरी की पीठ और कंधे पर गहरे जख्म आए हैं, वहीं भोज मानिकपुरी के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 129/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं (296, 351(2), 109, 3(5)) में मामला दर्ज किया।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

​पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया:

  1. अजय मंडावी (27 वर्ष) – निवासी बुधवारी पारा।
  2. अनिल थापा (28 वर्ष) – निवासी रजा नगर।

​दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फरार आरोपी दिनेश और गज्जू की तलाश कर रही है।

विशेष योगदान: इस कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल सहित आरक्षक रामखिलावन, किशन कुमार चंद्रा और अन्य स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


डोंगरगढ़: शराब पीने से मना करने पर चाकूबाजी, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)। धर्मनगरी डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शराब पीने…

​चैत्र नवरात्रि: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डोंगरगढ़ में कई एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

बिलासपुर/डोंगरगढ़: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध माँ बम्लेश्वरी…

खैरागढ़: केले से भरा मिनी ट्रक पलटा, टायर फटने से हुआ हादसा, खैरागढ़-धमधा मार्ग पर लगा लंबा जाम

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क…