ताज़ा खबर :

गांव-गांव में हुआ भव्य स्वागत: संकट मोचन हनुमान की रथयात्रा में दिखा ग्रामीणों का अटूट विश्वास

विचारपुर-पंडरिया: क्षेत्र के विचारपुर-पंडरिया मैदान में आगामी 2 अप्रैल को होने वाले हनुमान जन्मोत्सव और नवनिर्मित मंदिर में संकट मोचन हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धर्ममय माहौल बन गया है। किसान अधिकार संघर्ष समिति (दनिया, अतरिया, हनईबन, उदयपुर परिक्षेत्र) के ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस छह दिवसीय महोत्सव की शुरुआत शनिवार को एक विशाल शोभायात्रा के साथ हुई।

रथयात्रा का भव्य शुभारंभ

​शनिवार को चिलचिलाती धूप के बावजूद ग्रामीणों की आस्था भारी पड़ी। महोत्सव के पहले दिन विशाल जनसमुदाय की उपस्थिति में भव्य रथ पर हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद रथ को रवाना किया गया। शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के नारे लगाते हुए रथ के पीछे चलते रहे।

गांव-गांव में हुआ आत्मीय स्वागत

​चार दिवसीय भ्रमण पर निकली यह यात्रा पहले दिन विभिन्न गांवों से गुजरी, जिनमें शामिल हैं:

  • ​संडी, नवापारा, नर्मदा, खैरा
  • ​अतरिया रोड, कुकुरमुडा, भरदा गोंड
  • ​बिचारपुर, सीताडबरी, उदयपुर और अंत में कोटरा।

​हर गांव में ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर रथ का स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और हनुमान जी की आरती उतारी गई। जिस भी गांव से यात्रा गुजरी, वहां का जनसमुदाय भक्ति भाव के साथ अगले गांव तक यात्रा को छोड़ने के लिए साथ चलता रहा।

2 अप्रैल को होगी प्राण प्रतिष्ठा

​गौरतलब है कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि क्षेत्र की एकजुटता का प्रतीक बन गया है। इस छह दिवसीय महोत्सव का मुख्य आकर्षण 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें