ताज़ा खबर :

खाकी का शिकंजा: कपड़ा दुकान का ताला तोड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए।

राजनांदगांव। जिले की बसंतपुर पुलिस ने सिगंदई स्थित एक कपड़ा दुकान में हुई चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शटर तोड़कर उड़ाए थे कीमती पैंट

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी चेतन यादव ने 1 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 मार्च की रात करीब 3:10 बजे सिगंदई स्थित कपड़ा दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक की सूचना पर जब प्रार्थी मौके पर पहुंचा, तो उसे कुछ लोग भागते हुए दिखे। दुकान की जांच करने पर रैक से 07 नग फुल पैंट गायब मिले थे।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से दबोचे गए आरोपी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. हिमांशु यादव (20 वर्ष): निवासी क्लब चौक, बसंतपुर।
  2. राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत (19 वर्ष): निवासी क्लब चौक, बसंतपुर।
  3. उमेष निषाद (22 वर्ष): निवासी क्लब चौक, बसंतपुर।

आरोपी ‘गुज्जर’ का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

​पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत एक शातिर और आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध थाना बसंतपुर में पूर्व से ही मारपीट, अवैध शराब तस्करी (आबकारी एक्ट) और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे 4 गंभीर मामले दर्ज हैं।

जब्ती और कार्रवाई

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 07 नग पैंट और चोरी में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 08 PZ 4570) जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सराहनीय भूमिका: इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, आरक्षक कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी, प्रवीण मेश्राम, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर और भुनेश्वर जायसी का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


​सावधान: रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर आज से भारी बदलाव, खारुन नदी पुल की मरम्मत शुरू; जानें नया ट्रैफिक रूट

रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ की 'लाइफलाइन' कहे जाने वाले नेशनल हाईवे-53 (रायपुर-दुर्ग मार्ग) पर…

निर्माणाधीन किसान हनुमान मंदिर पर विवाद: सरकारी भूमि दावे के बीच प्राण प्रतिष्ठा से पहले बढ़ा तनाव

Chhuikhadan| क्षेत्र के विचारपुर पंडरिया भाठा में निर्माणाधीन किसान हनुमान संकट मोचन…

नगर देवकर में भगवान महावीर जयंती की धूम: गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

नगर देवकर में जैन समुदाय द्वारा अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी…

बेमेतरा: कलार समाज की 11 दिवसीय ‘सामाजिक सद्भावना यात्रा’ का भव्य समापन

कलार समाज बेमेतरा द्वारा आयोजित भव्य सामाजिक सद्भावना यात्रा का समापन 29…