ताज़ा खबर :

दुर्ग: बीएसपी अस्पताल के पीछे टावर से कूदकर छात्र ने की खुदकुशी, वाहन क्षतिग्रस्त होने से था तनाव में

दुर्ग (नंदिनी नगर)। जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 21 वर्षीय छात्र ने बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टावर से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस की प्राथमिक जांच में इस आत्मघाती कदम के पीछे वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद उपजा मानसिक तनाव और डर मुख्य कारण बताया जा रहा है।

​बीSNL टावर से लगाई छलांग

​पुलिस के अनुसार, सोमवार को सूचना मिली कि टाउनशिप क्षेत्र में बीएसपी अस्पताल के पीछे एक युवक ने टावर से छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे (21 वर्ष) के रूप में हुई, जो डिप्लोमा प्रथम सेमेस्टर का छात्र था।

​हादसे के डर ने ली जान

​पुलिस जांच में यह दुखद पहलू सामने आया कि आकाश ने एक दिन पहले अपने घर के पास अपनी गाड़ी दीवार से टकरा दी थी, जिससे वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय उसके परिजन घर पर नहीं थे। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आकाश इस बात को लेकर गहरे मानसिक तनाव में था कि परिजन घर लौटेंगे तो उसे डांट पड़ेगी। इसी भय और तनाव के चलते उसने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली।

​फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट

​घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की प्रारंभिक रिपोर्ट में भी इसे आत्महत्या का मामला बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

​पुलिस की अपील

​नंदिनी नगर पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि छोटी-छोटी गलतियों या भौतिक नुकसान को जीवन से बड़ा न समझें। तनाव की स्थिति में अपनों से बात करें।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…