ताज़ा खबर :

बेमेतरा: हनुमान जयंती रैली में हुए ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी सुलझी, नाचने के दौरान विवाद में नाबालिग ने मारा था चाकू

बेमेतरा। सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने 3 अप्रैल को हनुमान जयंती रैली के दौरान हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी को सुलझाते हुए एक विधि संघर्षरत बालक (नाबालिग) को हिरासत में लिया है। पकड़े गए नाबालिग ने डीजे की धुन पर नाचने के दौरान हुए विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला किया था।

एक्सीडेंट बताकर छुपाता रहा चोट, इलाज के दौरान तोड़ा दम

​घटना 3 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10 बजे की है। मृतक अमन ध्रुव (24 वर्ष) प्रताप चौक के पास रैली में साउंड सिस्टम और बैंड बाजे की धुन पर नाच रहा था। इसी दौरान उसका विवाद एक नाबालिग से हो गया, जिसने आवेश में आकर अमन के पेट पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

​हैरानी की बात यह है कि अमन ने घायल होने के बाद परिजनों या दोस्तों को हमले की बात नहीं बताई। उसने झूठ कहा कि एक्सीडेंट के दौरान लोहे की रॉड घुसने से उसे चोट लगी है। 6 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। 7 अप्रैल को इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई।

19 सदस्यीय टीम ने सुलझाई गुत्थी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी रामकृष्ण साहू और एएसपी हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में 19 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने रैली में मौजूद लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों (CCTV और मोबाइल लोकेशन) का सहारा लिया। जांच में सामने आया कि घटना वाली रात अमन का एक नाबालिग के साथ झगड़ा हुआ था।

नाबालिग ने कुबूला जुर्म, हथियार बरामद

​पुलिस ने जब संदेही नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने झगड़े की बात स्वीकार की और बताया कि उसने ही धारदार हथियार से वार किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया था। अब आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) के समक्ष पेश किया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका:

इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में एसडीओपी भूषण एक्का, थाना प्रभारी सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा और उनकी टीम के 19 सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


सिगरेट विवाद में जानलेवा हमला: छावनी पुलिस ने आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड पर।

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहमद नगर कैंप-02 स्थित एक कैरम…