ताज़ा खबर :

सृष्टि कॉलोनी में चल रहा था ठगी का अड्डा: ‘लव लाइफ रिश्ते’ गिरोह के 3 और सदस्य गिरफ्तार।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की बसंतपुर पुलिस ने “लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी आईडी और युवतियों की फर्जी फोटो के जरिए शादी के इच्छुक युवकों को अपने जाल में फंसाकर लाखों की धोखाधड़ी करता था।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

​पुलिस के अनुसार, आरोपी इस मैरिज ब्यूरो के जरिए इंटरनेट से युवतियों की सुंदर तस्वीरें डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल बनाते थे। इन प्रोफाइल को व्हाट्सएप के माध्यम से युवकों को भेजा जाता था। जब युवक फोटो पसंद कर लेते, तो उनसे रजिस्ट्रेशन शुल्क, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर मोटी रकम वसूल ली जाती थी। पैसे मिलने के बाद आरोपी संपर्क काट देते थे।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

​पकड़े गए आरोपियों में दो कबीरधाम (कवर्धा) जिले के हैं और एक राजनांदगांव की रहने वाली है:

  1. ताम्रध्वज मानिकपुरी (23 वर्ष): निवासी पाण्डातराई, जिला कबीरधाम।
  2. सियाराम साहू (23 वर्ष): निवासी ग्राम जंगलपुर, जिला कबीरधाम।
  3. श्रृष्टि गोस्वामी (21 वर्ष): निवासी ममता नगर, राजनांदगांव।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

​इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को सृष्टि कॉलोनी स्थित इस ब्यूरो में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी वैशाली जैन की प्रारंभिक जांच में ठगी की पुष्टि होने पर बसंतपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

​बता दें कि इस मामले में ब्यूरो की संचालक नेहा पाठक और डायरेक्टर धर्मेंद्र मानिकपुरी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ताजा कार्रवाई में पुलिस टीम ने कबीरधाम में दबिश देकर फरार आरोपियों को दबोचा।

जेल भेजे गए आरोपी

​पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल वारंट जारी होने पर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस की अपील:

राजनांदगांव पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो या सोशल मीडिया पर आने वाले विवाह प्रस्तावों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। बिना पूर्ण सत्यापन के किसी भी अज्ञात व्यक्ति को पैसे न भेजें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


KCG पुलिस का बैंक सुरक्षा ऑडिट: सुरक्षा मानकों की जांच कर दिए कड़े निर्देश

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG): जिले में बैंकिंग सुरक्षा को पुख्ता करने और आपराधिक गतिविधियों…