ताज़ा खबर :

गौरव: पुकेश्वर निर्मलकर ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम, 95% अंक पाकर समाज को किया गौरवान्वित

बेमेतरा | छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज के लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि समाज के होनहार छात्र पुकेश्वर निर्मलकर ने सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95% अंक अर्जित कर शानदार सफलता हासिल की है। पुकेश्वर, धोबी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार निर्मलकर के सुपुत्र हैं।

डी.ए.वी. स्कूल का बढ़ाया मान

​पुकेश्वर निर्मलकर डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जाता ओडिया (बेमेतरा) के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे जिले के झेरिया धोबी समाज में उत्साह देखा जा रहा है।

समाज के पदाधिकारियों ने दी बधाई

​इस बड़ी उपलब्धि पर बेमेतरा जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल रजक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पुकेश्वर ने अपनी मेहनत से समाज का नाम रोशन किया है। सफलता पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • राजेंद्र निर्मलकर (जिला महासचिव)
  • ठाकुर राम निर्मलकर (जिला कोषाध्यक्ष, देवर बीजा)
  • पोषण निर्मलकर (युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव, तेलगा)
  • हरि निर्मलकर (जिलाध्यक्ष आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी)
  • दुलार निर्मलकर (जिला सचिव)
  • सुशील निर्मलकर (पार्षद, साजा)

​इसके साथ ही प्रकाश निर्मलकर, परमानंद रजक, नेमी राम रजक, कचरू निर्मलकर (थान खम्हरिया), रामगोपाल निर्मलकर, चेतन निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर (दाढ़ी), भूखन निर्मलकर (हरदी), और खिलेश निर्मलकर सहित समाज के अन्य अनेक पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने पुकेश्वर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

“यह सफलता समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। बच्चों की शिक्षा और उनकी प्रगति ही समाज की असली उन्नति है।”हरि निर्मलकर, मीडिया प्रभारी, बेमेतरा

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


​Big News: देवकर में खौफनाक वारदात, मज़दूर महिला को ट्रैक्टर से कुचलने की मिली धमकी।

साजा/देवकर | बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी देवकर क्षेत्र…

दुर्ग: आपसी विवाद में हत्या, फरार दोनों आरोपी महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के अण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा में आपसी विवाद…