ताज़ा खबर :

आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के खिलाफ अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मामले के मुख्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सादिक खान को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से घेराबंदी कर पकड़ा है। वह ‘सांई ऐप’ के जरिए सट्टे की आईडी और पासवर्ड बेचकर पिछले दो वर्षों से इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहा था।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नागपुर में दबिश

​पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर थाना बसंतपुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का पीछा करते हुए नागपुर में दबिश दी। पुलिस ने मानकापुर निवासी आरोपी सादिक खान (34 वर्ष) को हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह प्रत्येक सट्टा आईडी और पासवर्ड के बदले ग्राहकों से 5,000 से 10,000 रुपये वसूलता था। इसके अलावा ऐप में तकनीकी सुधार के नाम पर भी 2,000 से 3,000 रुपये फोनपे और क्यूआर कोड के माध्यम से लिए जाते थे।

6 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

​गौरतलब है कि 06 अप्रैल 2026 को राजनांदगांव पुलिस ने मोहारा नाला के पास संचालित इस हाईटेक सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस दौरान 06 आरोपियों (वीरू प्रजापति, रूपेश पाण्डे, आयुष मेश्राम, मोहित देवांगन, लक्की देवांगन और मूलचंद प्रजापति) को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी सहित करीब 5.50 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया गया था। तब से मुख्य आरोपी सादिक खान फरार चल रहा था।

इन धाराओं के तहत कार्रवाई

​आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज है:

  • छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम: धारा 6, 7, 8
  • भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 318(4), 112(2)
  • आईटी एक्ट: धारा 66(D)

​पुलिस ने आरोपी के पास से एक एप्पल (Apple) कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल वारंट पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहना

​इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मारम, बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक नरेश बंजारे, इब्राहिम खान, देवादास भारती और आरक्षक मनीष वर्मा व हरिश ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…