ताज़ा खबर :

नवकेशा में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी विधायक निधि की सड़क, निर्माण के चन्द दिन बाद ही फटने लगी सीसी रोड

​साजा/बेमेतरा:- जनपद पंचायत साजा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नवकेशा में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। यहाँ विधायक निधि से हाल ही में निर्मित एक सीसी रोड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। आलम यह है कि सड़क निर्माण के महज दो से तीन दिन के भीतर ही इसमें बड़ी-बड़ी दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनपने लगा है। ग्राम में इस निर्माण कार्य से सीसीरोड की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।

​लाखों की लागत, पर गुणवत्ता शून्य
​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत क्षेत्र में मिलउ साहू के घर से लेकर जवारा तालाब तक इस सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस कार्य की कुल लागत लगभग 07 लाख रुपये है। विधायक निधि जैसे महत्वपूर्ण फंड से बन रही इस सड़क से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन घटिया निर्माण ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

​घटिया मटेरियल सामग्री के उपयोग का आरोप
इस मामले में ​ग्रामीणों और मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान नियमों को ताक पर रखा गया। चूंकि सड़क बनाने में ​अमानक स्तर की रेत (मिट्टी मिक्स रेत)और निम्न गुणवत्ता वाले अन्य मटेरियल का उपयोग किया गया। ​कंक्रीट के मिश्रण में तकनीकी मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। ​नतीजतन, निर्माण पूरा होने के 48 घंटों के भीतर ही सड़क जगह-जगह से चटकने लगी है।

​जांच और कार्रवाई की मांग
फिलहाल ​सड़क की बदहाली को देखते हुए ग्राम पंचायत के पंचगणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ​तत्काल निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की जाए। जबकि इस मामले कड़ी जांच की सख्त कार्रवाई हो।​सड़क का पुनर्निर्माण मानक गुणवत्ता के साथ कराया जाए। वही ​ग्रामीणों का कहना है जनता के खून-पसीने की कमाई और विकास के पैसे का इस तरह बंदरबांट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


रहस्यमयी दुनिया: एशिया की दूसरी सबसे बड़ी प्राकृतिक गुफा ‘मंडीप खोल’ के रोमांचक सफर की पूरी जानकारी।

​खैरागढ़/राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में स्थित एशिया की दूसरी सबसे बड़ी…

माँ गंगई मंदिर में कलशारोहण और हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा आज से, भक्ति के रंग में रंगा गंडई

गंडई-पंडरिया। क्षेत्र की आस्था के प्रमुख केंद्र पौराणिक माँ गंगई मंदिर में…

खैरागढ़: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, केसीजी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

खैरागढ़। जिला केसीजी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए…

●बेरला क्षेत्र में सट्टे का कारोबार चरम पर, साइबर सेल और पुलिस पस्त, सटोरियों के हौसले बुलंद●

■​बेमेतरा/बेरला:- पुलिस अनुविभागीय मुख्यालय बेरला के अंतर्गत इन दिनों सट्टेबाजी का अवैध…

देवकर में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम

देवकर। नगर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती…