ताज़ा खबर :

कांकेर(उत्तर बस्तर) के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, लोहत्तर थाना की पुलिस ने किया खौफनाक साजिश का पर्दाफाश

■दुर्ग/​कांकेर/भानुप्रतापपुर:- भानुप्रतापपुर पुलिस अनुविभाग के लोहत्तर थाना पुलिस ने एक ऐसी साजिश का भंडाफोड़ किया है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। गांव के ही अपनों ने महज 20 हजार रुपये की सुपारी देकर एक शख्स को मौत के घाट उतारने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

दरअसल यह घटना 24-25 अप्रैल की दरम्यानी रात की है, जब ग्राम तुमरीसुर निवासी लालजी पुडो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। घात लगाए बैठे हमलावरों ने इमली पेड़ के पास उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर भाग निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वही पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लालजी पुडो का गांव में बढ़ता प्रभाव विरोधियों को खटक रहा था। इसी चुनावी और आपसी रंजिश के चलते गांव के ही मुख्य आरोपी अनिल पुडो, राजेश उर्फ राकेश आंचला और मनसा नेताम ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए सुपारी किलर्स रोहित जैन और भूरू उर्फ दिनेश को 20,000 रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की मदद से सभी आरोपियों को दबोच लिया है।

कांकेर जिले एसपी निखिल राखेचा के दिशानिर्देश पर लोहत्तर थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण नामदेव एवं उसकी पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुमरीसुर में हुए जानलेवा हमले के मामले का सफल कार्यवाही कर मकसद को नाकाम कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बाकायदा रेकी कर सुनसान जगह पर लालजी पुडो पर हमला करवाया था। आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल की गई चीजें भी बरामद की गई हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


​जालबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

​जालबांधा/खैरागढ़: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले की जालबांधा पुलिस चौकी ने क्षेत्र में हुई…

ठेलकाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जप्त

​ठेलकाडीह (के.सी.जी.) | अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) पुलिस…

​आजादी के दशकों बाद भी अंधेरे में निजामडीह:

​खैरागढ़/साल्हेवारा: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच…

बेमेतरा: डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, प्रगणक और सुपरवाइजरों ने लिया सघन प्रशिक्षण

बेमेतरा/बेरला: प्रत्येक दस वर्ष में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जनगणना की तैयारियां…