■बेमेतरा:- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर के इंजीनियर प्रभाकर राव ने विगत गुरुवार को अपनी टीम के साथ नगर पंचायत कुसमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीएमओ- एसके गभाने की मौजूदगी में नगर के सभी वार्डों का भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान इंजीनियर प्रभाकर राव ने जलस्रोतों और वितरण प्रणाली का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर सभी वार्डों में पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी तकनीकी खराबी या लीकेज को तत्काल दुरुस्त किया जाए। इस दौरान नगर पंचायत कुसमी के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
