ताज़ा खबर :

भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, आंधी- तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी ने दिलाई राहत

■​बेमेतरा:- समूचे जिलेभर में विगत कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से जूझ रहे ज़िलेवासियों के लिए कल शनिवार की शाम बड़ी राहत लेकर आई। जानकारी के मुताबिक ज़िला मुख्यालय बेमेतरा से लेकर सभी नगरीय इलाको व ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट बदली और देखते ही देखते तेज आंधी-तूफान के साथ आसमान में बादलों का डेरा जम गया। हालांकि ​मौसम में बदलाव की सुगबुगाहट सुबह से ही महसूस की जा रही थी। जिसमे चिलचिलाती धूप की जगह सुबह से ही वातावरण में ठंडकता और नमी बनी हुई थी, जो दिनभर लोगों को लू के थपेड़ों से राहत देने में अहम रही। बताया जा रहा है कि शाम को करीब तीन बजे के बाद जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते धूल भरी आंधी ने पूरे जिले को अपनी आगोश में ले लिया। आंधी के साथ ही कुछ क्षेत्रों में कुछ मिनटों तक हल्की बारिश की बूंदें (फुहारें) भी गिरीं। हालांकि मई की झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के सीजन में यह पहला मौसमी परिवर्तन है, जिसने वातावरण में बड़ी तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज कराई। जिसमे गर्मी की उमस व तपन से त्रस्त जिलेवासियों के लिए यह बदलाव किसी वरदान से कम नही रही। वही जिलेवासी इस सुहावने मौसम का जबरदस्त आनंद लेते नजर आए।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…