ताज़ा खबर :

●राखी गाँव के पोल्ट्रीफार्मों में अमानक अंडों का खुला खेल, कम कीमत के लालच में ग्रामीण की सेहत से खिलवाड़, खाद्य सुरक्षा(फूड सेफ्टी) विभाग मौन●

​बेमेतरा:- दुर्ग- बेमेतरा राजकीय सड़क मार्ग किनारे एवं साजा ब्लॉक अंतर्गत राखी गाँव मे संचालित सृष्टि ब्रीडर पोल्ट्रीफार्म इन दिनों अपनी संदिग्ध कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में हैं। नियमों को दरकिनार कर इन फार्मों से खुलेआम अमानक, टूटे-फूटे और बिना हैच वाले छोटे अंडों की बिक्री की जा रही है। कम कीमत का लालच देकर ग्राहकों को बेचे जा रहे ये अंडे लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।इन अमानक अंडो के संक्रमित होने पर विभिन्न प्रकार की बिमारी होने की सम्भावना है। जानकारी के मुताबिक इस पोल्ट्रीफार्म से रोजाना बड़ी मात्रा में अण्डे की सप्लाई हो स्थानीय स्तर से लेकर विदेश तक हो रही है। जिसमे गुणवत्तायुक्त मानक अण्डो को बाहर निर्यात की जा रही है तो अमानक अण्डो को स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों के बीच खपाया जा रहा है जो काफी गम्भीर एवं चिंताजनक है।

​चौकीदार बना विक्रेता, गेट पर पहरा के साथ कर रहा कारोबार
उल्लेखनीय है कि इस पोल्ट्री फार्म की बाउंड्री से महज 500 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया जा रहा है। देखा जाए तो फार्म के गेट पर तैनात चौकीदार ही इस अवैध बिक्री की निगरानी और संचालन कर रहा है। सुरक्षा के नाम पर तैनात कर्मचारी खुद ही नियम विरुद्ध तरीके से अंडों को खपाने में जुटे हैं, जिससे शासन के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं।फिलहाल ताजा मामला घटिया क्वालिटी के अंडों को बाजार में खपाने का है, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हो रहा है।

​इस मामले में जब बेमेतरा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिशासी अधिकारी आशीष यादव एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर राजू कुर्रे से चर्चा की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि क्षेत्र से अमानक अंडों की बिक्री की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि विभाग को इस संबंध में इनपुट्स मिले हैं। जल्द ही संबंधित पोल्ट्री फार्मों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। स्पॉट पर जांच के उपरांत यदि अनियमितता पाई जाती है, तो संचालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वही सृष्टि ब्रीडर फर्म के मैनेजर भानु साहू व डॉक्टर मकरध्वज मलिक से बात करने पर उन्होंने कोई खास प्रतिक्रिया नही दी। सामान्य बात है ऊपर से बात करके बता पायेंगे कहकर टालते नज़र आये।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें