ताज़ा खबर :

●बेरला की जुड़वा सहित तीन होनहार बेटियों का सीबीएसई 12वीं परीक्षा में जलवा,परिजनों नगरवासियों का बढाया मान●

■बेमेतरा/बेरला:- ​नगर बेरला की तीन होनहार बेटियों ने सीबीएसई परीक्षा में अपनी मेधा और कड़े परिश्रम से पूरे अंचल को गौरवान्वित कर दिया है। जिसमे बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल में अध्ययनरत छात्रा चीनी जैन (पिता जितेंद्र जैन) ने 87% अंक, तथा नगर बेरला के प्रतिष व्यापारी फत्तेलाल जैन की जुड़वां सुपुत्री माही जैन ने 87% और मेघा जैन ने 85% अंक हासिल कर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। एक साथ तीन बेटियों की इस धमाकेदार कामयाबी ने जैन परिवार और पूरे बेरला नगर को उत्सव के माहौल में डुबो दिया है, जिससे अंचल का गौरव सातवें आसमान पर पहुंच गया है। फिलहाल नगर की बेटियों की इस असाधारण और दमदार उपलब्धि पर उनके करीबियों, परिजनों और एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के शिक्षकों ने खुशी व हर्षोल्लास के साथ बधाई दी और उनके स्वर्णिम व उज्जवल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…