बेरला (बेमेतरा)।
छत्तीसगढ़ीया अस्मिता, संस्कृति और स्थानीय अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाले संगठन ‘छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना’ के नए कार्यालय का रविवार (17 मई 2026) को बेमेतरा जिले के बेरला तहसील अंतर्गत ग्राम हरदी (भींभौरी) में भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही संगठन द्वारा क्षेत्र में एक ‘जबर सदस्यता अभियान’ भी चलाया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
”जात-पात के करव बिदाई… छत्तीसगढ़िया भाई-भाई” का गूंजा नारा
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ीया समाज की एकता पर विशेष जोर दिया। इस दौरान “जात-पात के करव बिदाई… छत्तीसगढ़िया भाई-भाई” के नारे को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपसी ऊंच-नीच और जातिवाद के भेदभाव को मिटाकर सभी छत्तीसगढ़ीया भाई-बहनों को एक मंच पर लाना और छत्तीसगढ़ीया अस्मिता को और अधिक मजबूत करना है।
प्रमुख पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति
इस भव्य उद्घाटन और सदस्यता कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए, जिनमें शामिल हैं:
- नीलेश साहू (जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना)
- पुरेन्द्र साहू (जिला युवा अध्यक्ष)
- सूर्या सिंह चौहान (शहर अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी)
- गजेन्द्र निषाद (प्रसिद्ध समाज सेवक)
युवाओं और ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और सेनानियों की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेन्द्र साहू, टुकेश साहू, श्री मोबाइल, लक्की, सोहन परगनिहा, खिलेंद्र वर्मा, शिव यदु, खेमू साहू, ढालेंद्र, राजू साहू, प्रदीप निषाद, ओमकार, नंदू, धनंजय, योगेश, ललित निषाद, हरेंद्र निषाद, झम्मन साहू और लोकेश निषाद सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
”हमर संग जुड़व… हमर संग चलव” की अपील
कार्यक्रम के समापन पर छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों और युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान करते हुए नारा दिया— “हमर संग जुड़व… हमर संग चलव”।
संगठन ने जानकारी दी कि जो भी जागरूक नागरिक इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं या संगठन से जुड़ना चाहते हैं, वे सीधे ग्राम हरदी (भींभौरी), तहसील बेरला स्थित कार्यालय में आकर या संपर्क नंबर 7828898510, 9202866673, 9244153078 पर बात कर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

