ताज़ा खबर :

बीजागोड़ राज झेरिया धोबी समाज का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, प्रतिभावान छात्रों और बुजुर्गों का हुआ सम्मान

बेरला।

झेरिया धोबी समाज बीजागोड़ राज का भव्य वार्षिक सम्मेलन ग्राम कोंगिया कला में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य देव ईस्ट गुरु संत गाडगे एवं नातिन धोबिन माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई। इस अवसर पर समाज की एकजुटता, शिक्षा और कुरीतियों को दूर करने पर विशेष चर्चा हुई।

​निर्धन परिवारों की आर्थिक मदद करे समाज: अनिल रजक

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और धोबी समाज के जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने सामाजिक सरोकार पर जोर देते हुए कहा, “राज परिक्षेत्र समाज को आगे आकर समाज के निर्धन छात्र-छात्राओं की शिक्षा और गरीब कन्याओं के विवाह में आर्थिक रूप से मदद करनी चाहिए।” उन्होंने पालकों को नसीहत देते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल के सही उपयोग की जानकारी दें, साथ ही उनमें शिष्टाचार, संस्कार और धार्मिक सत्संग के प्रति रुचि जगाएं। उन्होंने समाज को प्रगति के पथ पर बनाए रखने के लिए अंतर्जातीय विवाहों को रोकने और युवाओं को सही राह दिखाने की अपील की।

​रामगोपाल निर्मलकर बने नए जिला उपाध्यक्ष

​सम्मेलन में धोबी समाज जिला कोर कमेटी की अनुशंसा पर एक महत्वपूर्ण सांगठनिक फैसला लिया गया। साजा ब्लॉक के ग्राम बीजागोड़ निवासी रामगोपाल निर्मलकर को धोबी समाज का नया जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य सम्मान किया।

​सामाजिक नियमावली और नशामुक्ति पर जोर

​महासचिव राजेंद्र निर्मलकर ने कड़े शब्दों में कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को सामाजिक नियमावली का पालन करना अनिवार्य है; नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए। वहीं, महिला जिला अध्यक्ष कविता रजक, प्रदेश महासचिव पोषण निर्मलकर, जिला प्रवक्ता शिव निर्मलकर, आईटी सेल जिला अध्यक्ष हरि निर्मलकर और शांता निर्मलकर ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने समाज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, उच्च शिक्षा पर ध्यान देने और समाज को नशापान जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए प्रेरित किया।

​प्रतिभावान छात्र और बुजुर्ग सम्मानित

​सम्मेलन के दौरान जिला अध्यक्ष अनिल रजक एवं अन्य अतिथियों द्वारा समाज के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

​ये रहे उपस्थित

​इस गरिमामय आयोजन में युवा जिला उपाध्यक्ष परमानंद रजक, राज अध्यक्ष रोमन निर्मलकर, सचिव दुलार निर्मलकर, उपाध्यक्ष रामनाथ निर्मलकर, कोषाध्यक्ष रामजी निर्मलकर सहित सोनू निर्मलकर, लीलाधर निर्मलकर, श्रीराम निर्मलकर, रामलाल निर्मलकर, दुकालू निर्मलकर, बलराम निर्मलकर, तारण निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, तुलाराम निर्मलकर एवं भारी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी व स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…