ताज़ा खबर :

बुजुर्ग दंपत्ति के खाते से पैसे उड़ाने वाली केयर टेकर गिरफ्तार, नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दुर्ग। बुजुर्ग दंपत्ति के भरोसे का फायदा उठाकर उनके संयुक्त बैंक खाते से बिना अनुमति पैसे निकालने वाली एक महिला केयर टेकर को नेवई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने बुजुर्गों के खाते से ₹40,085 की राशि पार कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

​विश्वासघात कर निकाले पैसे

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रिसाली सेक्टर क्षेत्र के रहने वाले एक पीड़ित परिवार ने 17 मई 2026 को थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके वृद्ध माता-पिता की देखभाल के लिए रखी गई केयर टेकर ने उनके संयुक्त बैंक खाते की जानकारी का दुरुपयोग किया। उसने बुजुर्गों को बिना बताए और बिना अनुमति के खाते से ₹40,085 निकाल लिए। इसके अलावा अन्य वित्तीय लेनदेन में भी गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी।

​तकनीकी जांच के बाद आरोपी गिरफ्त में

​शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नेवई पुलिस ने अपराध क्रमांक 312/2026, धारा 316(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी और तथ्यात्मक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी केयर टेकर स्मिता बरगटे (उम्र 44 वर्ष, निवासी रिसाली सेक्टर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

​जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने 18 मई 2026 को आरोपी स्मिता बरगटे को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। जहाँ से न्यायिक रिमांड मिलने पर आरोपी महिला को केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले से जुड़े बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

​इस पूरी कार्रवाई में नेवई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल साहू, सउनि निगम प्रसाद पात्रे, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई, प्यावरे लाल साहू, देवप्रकाश वर्मा और महिला आरक्षक कीर्ति साहू की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील:

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घर के बुजुर्ग परिजनों के बैंक खातों, एटीएम पिन, मोबाइल बैंकिंग और अन्य वित्तीय जानकारियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति या केयर टेकर के साथ साझा करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


मुढ़ीपार चोरी कांड का पर्दाफाश: केसीजी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, नगदी और दस्तावेज बरामद

गातापार (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई)। जिला केसीजी पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी…

देवकर नगर पंचायत में विकास को मिली रफ्तार: ₹1.50 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, ₹2.63 लाख लाभ का बजट पारित

देवकर। नगर पंचायत देवकर के विकास, अधोसंरचना विस्तार और जनसुविधाओं को मजबूत…

नागपुर का शातिर वाहन चोर खैरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की पल्सर और मोबाइल बरामद

गण्डई (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई)। जिला पुलिस टीम ने मोटर साइकिल चोरी के एक मामले…