ताज़ा खबर :

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 7 आरोपी गिरफ्तार, वाहन और मवेशी जब्त

गंडई (केसीजी): जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से दो पिकअप वाहन और 10 मवेशी जब्त किए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 7.40 लाख रुपये आंकी गई है।

​मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता

​गंडई पुलिस को 7 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरखा स्थित घटियारी मंदिर के पास से कुछ लोग पिकअप वाहनों में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र के कत्लखानों में ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों को रोका।

​दो अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई

  • पहला मामला: पुलिस ने पिकअप वाहन (क्रमांक CG 09 JC 2599) की तलाशी ली, जिसमें 6 मवेशी (5 बैल, 1 पांडा) क्रूरतापूर्वक बंधे हुए पाए गए। इस मामले में पुलिस ने दयाराम पटेल, तोरन बाहेश्वर और अश्वन पंचेश्वर को गिरफ्तार किया है।
  • दूसरा मामला: इसी प्रकार, दूसरी कार्रवाई में पिकअप वाहन (क्रमांक CG 08 V 6379) से 4 मवेशी (2 बैल, 2 पांडा) जब्त किए गए। इसमें आरोपी महेंद्र पटेल, कमलेश पटेल, पाण्डव पटेल और रोहित पंचतिलक को गिरफ्तार किया गया।

​कानून का शिकंजा

​पुलिस ने दोनों प्रकरणों में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पकड़े गए सभी 7 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​गंडई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


दुर्ग पुलिस ने बाल अपराधों की रोकथाम के लिए आयोजित की कार्यशाला, यूनिसेफ ने दिए अहम प्रशिक्षण

भिलाई/दुर्ग। बच्चों के सर्वोत्तम हित और किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं…